राजधानी शिमला के कॉलेज में बढ़ रही हिंसा के बाद बुधवार को एबीवीपी ने कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप एसएफआई पर लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी के छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से शहर के सभी कॉलेज परिसरों में एसएफआई बाहरी तत्वों के साथ मिलकर माहौल खराब कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को भी कोटशेरा कॉलेज में एबीवीपी के छात्र नेताओं और आम विद्यार्थियों पर जानलेवा हमला किया। इसमें पांच से ज्यादा छात्र चोटिल हुए। उनका इलाज चल रहा है