फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला में कूड़े के ढेर पर तीर चलाते बाल राम की तस्वीर से छिड़ा विवाद, भाजपा ने उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक और नया विवाद पैदा हो गया है। नगर निगम शिमला की ओर से स्वच्छता का संदेश देता हुआ एक पोस्टर लगाया गया था। अब ये पोस्टर ही विवाद की वजह बन गया है। पोस्टर में भगवान राम बाल रूप में कूड़े के ढेर पर बाण मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये सनातन धर्म का अपमान है। वहीं, नगर निगम ने कहा कि ये पोस्टर केंद्र सरकार ने जारी किए हैं, हमने कोई नया पोस्टर नहीं लगाया है। शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नगर निगम ने केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए पोस्टर में बदलाव किया है। शिमला शहर में जो पोस्टर लगाए गए हैं उसमें भगवान श्रीराम के पांव को कचरे के बीच में दिखाया गया है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए पोस्टर में वह इस कचरे के ढेर से दूर खड़े हैं। निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और इन्हें हटाने को कहा है। वहीं, नगर निगम ने कहा कि ये पोस्टर केंद्र सरकार ने जारी किया है हमने कोई नया पोस्टर नहीं लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें