हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति निवास मशोबरा में भव्य हिमाचल राज्यत्व उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। मशहूर हिमाचली अभिज्ञा द बैंड ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में हिमाचली संगीत के सुपरस्टार अरुण जस्टा ने भी शानदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रपति निवास का ऐतिहासिक प्रांगण इस समय हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक संगीत के संगम से सराबोर है। हिमाचली पारंपरिक पोशाक में सजे कलाकार और राज्य की संस्कृति को दर्शाती प्रदर्शनियों ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया है।