रोटरी क्लब शिमला की ओर से रविवार को रोटरी टाउन हॉल में शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। शहर के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष कारण बंबा ने बताया कि शतरंज बच्चों की एकाग्रता, तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता को मजबूत करता है। इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।