फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दशहरा पर शिमला के जाखू में हुआ रावण के 45 फीट ऊंचे पुतले का दहन

हिमाचल प्रदेश में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विजयदशमी पर शिमला के शहर में जाखू, नाभा, बीसीएस, संकटमोचन और बालूगंज रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। जाखू मंदिर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन शाम 6:30 बजे किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। यहां रावण का पुतला 45 फीट और मेघनाद तथा कुंभकर्ण के पुतले 40-40 फीट ऊंचे बनाए गए हैं। पुतला दहन से पहले भव्य आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इससे पहले मंदिर में साढ़े तीन बजे तक भंडारा भी परोसा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें