फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू बोले- आपदा प्रभावितों को 5,000 रुपये मासिक किराया देगी सरकार, रेड अलर्ट को देखते हुए सभी सतर्क

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना (आरजीएसएसवाई) के तहत 20 ई-टैक्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार युवाओं को ई-टैक्सियों की खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करती है और अब तक 59 पात्र युवाओं को 4.22 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं और 61 अन्य लाभार्थियों को जल्द ही सब्सिडी जारी की जाएगी। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि सीएम ने कहा कि आपदा प्रभावितों को मकान के किराये के लिए 5,000 रुपये मासिक देगी। खाद्यान्न की व्यवस्था भी की गई है। रेड अलर्ट को देखते हुए सरकार सतर्क है। मैं खुद राहत कार्यों  निगरानी कर रहा हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें