फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नैंसी आठवीं कक्षा में चलाती थीं बाइक, अब बनेंगी बस ड्राइवर

Tue, 23 Feb 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

कुछ हटकर हटकर करने के जज्बे के चलते हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत कश्मीर की बेटी नैंसी (21) ने बस चलाने के लिए स्टीयरिंग थामा है। नैंसी ने एचआरटीसी हमीरपुर के ड्राइविंग स्कूल में बस चलाना सीख रही हैं। अपने प्रशिक्षण की दो माह की अवधि नैंसी आने वाले शुक्रवार को पूरी करेंगी। इस दौरान उसने बस को चलाने के साथ-साथ इसके कल-पुर्जों के बारे में भी ज्ञान पाया है। एचआरटीसी हमीरपुर के प्रशिक्षक अजय कुमार ने नैंसी को भारी वाहन की ड्राइविंग सिखाई है। अजय का कहना है कि कुल 17 प्रशिक्षुओं में नैंसी एक मात्र लड़की है। लड़की ने ड्राइविंग सीखने के लिए खुद उन्हें संपर्क किया था। एचआरटीसी के आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। नैंसी अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें