फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक स्टंट से सबको किया दंग, देखें वीडियो

Mon, 08 Mar 2021 11:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

international women's day 2021 Himachal Pradesh Police के पहले बैच की सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए यादगार बन गया। Shimla के रिज मैदान पर समारोह में governor bandaru dattatreya ने 1975 के Himachal Pradesh Police कांस्टेबलों के पहले बैच की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रानी देवी, रमा देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, पुष्प लता, प्रेमी, विद्या, मंजीत कौर, शकुंतला, सुशीला, शशि भाटिया, चंद्रा, नीलम, गुलशन नेगी, बबीता राणा, पुनिता भारद्वाज, सृष्टि पाड़े, गीतांजली ठाकुर और Himachal Pradesh Police की पहली महिला पीएसओ ममता को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा एसके साफियाला, राजेश जोशी, सुनील विष्णु, रोशन लाल, विनोद कुमार, ललित कुमार, कुलदीप वर्मा, रोबिन वर्मा और अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले Himachal Pradesh Police ने रिज मैदान पर मार्चपास्ट की सलामी ली। 2018 बैच की IPS अधिकारी सृष्टि पांडे ने परेड का नेतृत्व किया। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने Bike Stunt और कराटे का दमखम दिखाया। बाइक पर स्टंट देख दर्शक ताली बजाए बिना नहीं रह सके। कुल्लू महिला थाने को सर्वश्रेष्ठ थाने के पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक वीरागंना का विमोचन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें