फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान कांग्रेस में फिर आएगा उबाल? सचिन पायलट ने आशोक गहलोत के खिलाफ और तीखे किए तेवर

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 17 Jan 2023 04:06 PM IST

बजट सत्र से पहले सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने और तीखे तेवर कर दिए हैं। किसान सम्मेलन की 5 दिन की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए पहले ही दिन नागौर के परबतसर में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को पेपर लीक मामले पर जमकर घेरा। किसानों और युवाओं के बीच पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि, "जब परीक्षाओं का पर्चा लीक होता है, परीक्षा रद्द होती हैं, तो मन में एक पीड़ा होती है। क्योंकि हमारे किसान भाइयों के बच्चे, नौजवान सालों इंतजार करते हैं। बच्चे, उनके माता-पिता शिक्षा के लिए कितनी परेशानी झेलते हैं, छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।" नौजवानों में विश्वास पैदा करने के लिए सरकार को छोटे-मोटे लोगों को छोड़कर बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें