राजस्थान से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलने के बाद क्या और तेज होगी सचिन पायलट से अशोक गहलोत की लड़ाई? सचिन पायलट के 'जादू-वादू कुछ नहीं होता' वाले बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। राजस्थान की राजनीति में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मुंह से निकले एक-एक शब्द के कई मायने तलाशे जाते हैं। ऐसा ही अब सचिन पायलट के एक वीडियो को लेकर हो रहा है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद सचिन पायलट के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे है कि, जादू-वादू कुछ नहीं होता। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत की नाराजगी की वजह से अब तक सीएम की कुर्सी से दूर पायलट ने यह भी कहा है, ब्रह्मांड में सिर्फ ईश्वर ही जादूगर है।