फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा जो माफी मांगें उनसे ज्यादा देशभक्त कोई नहीं: अशोक गहलोत

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 14 Mar 2023 05:11 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की 3,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा को देश वासियों का सहयोग और समर्थन मिला, उससे भाजपा के लोग घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आम जन को पता चला कि राहुल गांधी का व्यक्तित्व कैसा है। राहुल गांधी की दलित, पिछड़ों, और बेसहारा को लेकर क्या सोच है। सीएम गहलोत ने पीसीसी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी इनसे ज्यादा देश भक्त हैं और भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने जो महंगाई, बेरोजगारी, भाईचारा आदि की बातें कही थी, वहीं बात उन्होंने लंदन में कही हैं, ऐसे में राहुल गांधी क्यों माफी मांगेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें