इन दिनों पूरे राजस्थान में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। करीबन नौ जिले सूखे की चपेट में हैं। कई इलाकों में पानी की किल्लत लोगों को परेशान कर रही है तो चुरू में तापमान इस साल 50 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ है। पानी की किल्लत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लोग किसी तरह से पानी का जुगाड़ कर और फिर उसे ड्रमों में भरकर ताला लगाने को मजबूर हो गए हैं।