फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: खेत में मवेशी घुसने पर की थी हत्या, पति-पत्नी और दो बेटे सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Updated Wed, 05 Mar 2025 08:41 PM IST

राजसमंद जिले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा ने एक हत्या के मामले में सुनवाई के बाद दो महिला सहित पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिसमें पति-पत्नी, दो बेटे और एक अन्य रिश्तेदार महिला है। खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी थी। इस पर पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास से दंडित किया है। 

अपर लोक अभियोजक गोपालकृष्ण जाट ने बताया कि भीम थाना क्षेत्र के निम्बा की कुई गांव में खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर हमसलाह होकर मोती सिंह रावत के साथ मारपीट की, जिसे गंभीर हालत में भीम के बाद ब्यावर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस पर छोग सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने निम्बा की कुई निवासी शिवराज सिंह रावत, उनकी पत्नी सीता देवी, पुत्र प्रदीप सिंह, दिलीप सिंंह और तारादेवी रावत सहित एक नाबालिग के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

भीम थाना पुलिस ने अनुसंधान के बाद अपर एवं जिला सेशन न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। जहां अपर एवं जिला सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा ने सुनवाई करते हुए सभी गवाहों को सुना और दस्तावेजी साक्ष्यों का भी अवलोकन किया। उसके बाद मोती सिंह रावत की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए निम्बा की कुई निवासी शिवरा सिंह रावत, उसकी पत्नी सीता देवी, उनके पुत्र प्रदीप सिंह और दिलीप सिंह तथा तारो देवी पत्नी हिम्मत सिंह रावत को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। 

20 गवाह और 37 दस्तावेजी साक्ष्य बने आधार
अपर एवं जिला सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा द्वारा सुनाए गए फैसले में 20 गवाह और 37 दस्तावेजी साक्ष्य आधार बने। न्यायाधीश द्वारा पक्षों को सुना, अधिवक्ताओं की बहस भी सुना और उसके बाद विधि अनुसार पांच आरोपियों को आजीवन कारावास से दंडित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें