फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: 9 साल की कियाना परिहार ने रचा इतिहास, विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

Sat, 19 Apr 2025 03:28 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

शहर के एमडीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा कियाना ने अंडर-10 गर्ल्स श्रेणी में 11 में से 9 अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पोलैंड, बेलारूस, रोमानिया, वियतनाम, ट्यूशिनिया, यूक्रेन, तुर्कमेनिस्तान सहित कई देशों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पराजित किया और टाई ब्रेक में कांस्य पदक जीता।

कियाना का यह प्रदर्शन उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है। इससे पहले भी उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। 2022 में राष्ट्रीय स्कूल शतरंज (U-7) में रजत, 2023 में एशियन यूथ चैंपियनशिप (U-8) में स्वर्ण व रजत और टीम इवेंट्स में तीन स्वर्ण पदक, 2024 में एशियन यूथ (U-10) टीम ब्लिट्ज में स्वर्ण, तथा 2024 FIDE वर्ल्ड कप (U-10) में 9वां स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। दिसंबर 2024 में वे राष्ट्रीय अंडर-9 बालिका चैंपियन बनीं।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में कल से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव, होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; जानें सबकुछ

कियाना 2025 में थाईलैंड, जॉर्जिया और अन्य स्थानों पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका कहना है कि यह पदक मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरा सपना विश्व चैंपियन बनना है और मैं इसके लिए पूरी मेहनत करूंगी। कियाना के कोच हेमल ठंकी को विश्वास है कि वे भविष्य में और भी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें