फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: लेकसिटी में करवा चौथ की रौनक, बाजारों में सजे गोल्डन और डेकोरेट करवे, महिलाओं में उत्साह

Fri, 10 Oct 2025 11:03 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

भारतीय संस्कृति में खास स्थान रखने वाले करवा चौथ का व्रत इस साल शुक्रवार को मनाया जाएगा। लेकसिटी उदयपुर में इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर व्रत खोलती हैं।

शहर के देली गेट सर्कल, सूरजपोल और हाथीपोल इलाके के बाजारों में करवा चौथ की रौनक छाई हुई है। करवा चौथ कथा में उपयोग होने वाले मिट्टी के करवों की बिक्री जोर पकड़ चुकी है। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है, जो पारंपरिक करवे के साथ आधुनिक डिजाइन वाले करवे खरीद रही हैं।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 : राजस्थान में चांद के दीदार का इंतजार, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

इस बार बाजार में कई नई वैरायटी के करवे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सादे मिट्टी के करवे के अलावा गोल्डन, सिल्वर और डेकोरेटेड करवे खूब बिक रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि वे हर साल इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करती हैं, क्योंकि यह न सिर्फ आस्था से जुड़ा त्योहार है बल्कि सजने-संवरने, पारिवारिक स्नेह और दांपत्य जीवन के प्रेम व एकता का प्रतीक भी है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें