फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: तेंदुए ने किया श्वान पर हमला, कॉलोनी के कुत्तों ने दिखाई बहादुरी...बचाई साथी की जान; Video

Tue, 15 Apr 2025 10:20 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर के सीसारमा गांव की एक रिहायशी कॉलोनी में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक कॉलोनी में घुस आया। तेंदुए ने बैद्यनाथ महादेव मंदिर के सामने स्थित एक खाली भूखंड में एक श्वान पर हमला कर दिया। उसने श्वान को दबोच लिया और उसे शिकार बनाने की कोशिश करने लगा। हालांकि, यह हमला ज्यादा देर तक कामयाब नहीं हो सका। कॉलोनी के अन्य श्वान तत्काल मौके पर पहुंचे और अपने घायल साथी की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गए। करीब 10 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच संघर्ष चला। सामूहिक रूप से डटे श्वानों के सामने तेंदुआ टिक नहीं सका और अंततः उसे शिकार छोड़कर जंगल की ओर भागना पड़ा।

पढ़ें: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की रेड, पीएसीएल घोटाले में जुड़ा नाम     इस पूरी घटना को एक स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कॉलोनी के कुत्तों ने बहादुरी से तेंदुए का सामना किया और अपने साथी की जान बचाई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें