फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, शांतिवन परिसर में कल करेंगी ग्लोबल समिट का उद्घाटन

Thu, 03 Oct 2024 10:57 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम को हेलीकॉप्टर से मानपुर, आबूरोड हवाई पट्टी पहुंची। इस दौरान आला अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी अगवानी की गई। वे कल सवेरे 9.30 बजे ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन परिसर में आयोजित होने वाले 4 दिवसीय ग्लोबल समिट का करेंगी उद्घाटन करेंगी।

उनके मानपुर हवाई पट्टी पर पहुंचने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पशुपालन विभाग मंत्री जोराराम कुमावत, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया, क्षेत्रीय विधायक मोतीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, आबूरोड नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, आईजी पुलिस प्रदीप मोहन शर्मा, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल बेनीवाल, आर्मी, एयरफोर्स एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। इसी प्रकार राष्ट्रपति के मान सरोवर पहुंचने पर कार्यकारी सचिव बीके डॉ. मृत्युंजयभाई, सिक्योरिटी के प्रभारी कर्नल सतीसिंह, आवास-निवास के प्रभारी बीके देवभाई एवं वरिष्ठ राजयोगी बीके अवतारभाई सहित वरिष्ठ बीके भाई-बहनों ने उनकी अगवानी की। वे शुक्रवार सवेरे 9.30 बजे शांतिवन के डायमंड हाल में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। आध्यात्मिकता द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज को स्वच्छता और स्वस्थता का संदेश देना है। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

जिला प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सवेरे से शाम तक लाल बत्ती की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहीं। जिला प्रशासन ने हवाई पट्टी से राष्ट्रपति के विश्राम स्थल तक के लिए विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए थे। सुरक्षा के लिहाज से रास्ते में आने वाले सभी संदिग्ध या सुरक्षा में बाधक चीजों को हटाया गया। वहीं शांतिवन में जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं।

अहमदाबाद से आए फूल, कोलकाता से आए कलाकार
वैश्विक शिखर सम्मेलन में सजावट के लिए अहमदाबाद से विशेष रूप से फूल मंगाए गए हैं। वहीं कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा डायमंड हाल को सजाया गया है। इसमें खासकर स्टेज को आकर्षक लुक दिया गया है। यहीं से राष्ट्रपति द्वारा सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें