फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: दोस्ती के नाम पर लगाया दाग, 4 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में दोस्त ही निकला मास्टर माइंड

Fri, 06 Dec 2024 09:02 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

शहर के दूधिया तालाब में 30 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला था। पुलिस ने शव की पहचान सिरोही निवासी रणजीत कुमारअपुत्र गणेशचंद्र मारू के रूप में की। जांच में पता चला कि रणजीत की हत्या पैसे लूटने के इरादे से की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का निरीक्षण कर संदिग्धों को चिन्हित किया गया। इस दौरान मृतक के शिवगंज में रहने के दौरान उसके संपर्क में रहने वाले विजय कुमार उर्फ नोगिया पुत्र घीसूलाल जटिया, पिंकी गोविन्द जाधव पत्नी गोविन्द जाधव और उसके साथियों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई थी।

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया व पिंकी को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया मृतक रणजीत का अच्छा मित्र था और उसे मृतक रणजीत के पास व उसके खाते में पैसे होने की संपूर्ण जानकारी थी। इस पर आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया ने अपने दोस्तों को सुपारी देकर लूटपाट करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने अपनी साथी महिला मित्र पिंकी गोविन्द जाधव, राहुल वाल्मिकी व गोविन्द भील को साथ लेकर मृतक रणजीत के साथ शिवगंज में लूटपाट की। 

इसके बाद शिवगंज से सिरोही दूधिया तालाब लाकर मारपीट कर मृतक के सिर पर पत्थर से चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी और शव को दूधिया तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में लूटे गए सामान की बरामदगी एवं सम्मिलित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में मृतक की पत्नी नीलम कुमावत द्वारा कोतवाली पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें