फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक पानी में डूबा, एसडीआरएफ समेत तैराकी टीम तलाश में जुटी

Wed, 21 Aug 2024 11:16 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड के तलेटी क्षेत्र स्थित तालाब में मंगलवार को अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर आबूरोड एसडीएम वीरमाराम, तहसीलदार मकनाराम एवं राजस्व निरीक्षक सुखराजसिंह चारण अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और सिरोही से एसडीआरएफ एवं माउंट आबू से तैराकी टीम को बुलवाकर शव की तलाश शुरू कारवाई गई। 4 घंटे के बाद भी शव का पता नहीं चल पाने से शाम को अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। अब आज सवेरे फिर से शव की तलाश शुरू की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुदरला निवासी नागजी (28) पुत्र पदमा मंगलवार को अपने दो दोस्तों के साथ तलेटी तालाब में नहाने गया था और उसमें डूब गया। सूचना मिलने पर आबूरोड एसडीएम वीरमाराम, राजस्व निरीक्षक सुखराज सिंह चारण, पटवारी रविन्द्र बामणिया समेत एसडीआरएफ एवं माउंट आबू तैराकी टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और मृतक नागजी के शव की तलाश शुरू की। शाम को अंधेरा होने तक शव का पता नहीं चल सका था इसलिए आज सवेरे फिर से शव की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक शव मिलने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें