फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: माउंटआबू में युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, गंभीर हालत में गुजरात में चल रहा इलाज

Mon, 21 Oct 2024 05:28 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

हिल स्टेशन माउंटआबू में बीती रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इसमें 1 युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे रेफर कर दिया गए। फिलहाल युवक का समीपवर्ती गुजरात के पालनपुर में इलाज चल रहा है। सोमवार को माउंटआबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने के प्रयास शुरू किए।

इस मामले में पालनपुर में इलाज करवा रहे गंभीर रूप से घायल महेंद्र एवं उसके दोस्तों ने बताया कि रविवार रात को वे रोजाना की तरह घूमने के बाद चाय पीने चाचा म्यूजियम चौराहा पर गए थे। वहां वे अपने मोबाइल देख रहे थे। उस दौरान दीपक आदिवाल वहां आया और उसने महेंद को जलाने की धमकी दी। महेंद्र भी उनका दोस्त था, इसलिए उन्होंने इसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद दीपक बोतल में पेट्रोल भरकर लाया और महेंद्र पर डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तथा महेंद्र को तत्काल ग्लोबल अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। महेंद्र एवं उसके दोस्तों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर माउंटआबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाने की कवायद शुरू की। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठान संचालकों एवं वाहन काम करने वाले लोगों से भी बातचीत कर जानकारियां जुटाने का प्रयास किया। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें