फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: जुआ खेल रहे 37 लोग गिरफ्तार, दांव पर लगाए गए 19.93 लाख रुपये की नकदी जब्त

Mon, 19 Aug 2024 08:14 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सिरोही के समीपवर्ती गुजरात के धार्मिक धाम अंबाजी में एक धर्मशाला में रविवार को जुआ खेल रहे 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से जुआ सामग्री एवं दांव पर लगाई गई 19.93 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ध्रांगध्रा वाली धर्मशाला में ठहरे हुए थे तथा वहां पर तीन पत्तों का जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दबिश देकर कार्रवाई की गई। इस मामले में 37 जुआरियों को गिरफ्तार कर 19 लाख 93 हजार 850 रुपए जब्त किए गए है। गिरफ्तार आरोपी विषनगर, मेहसाणा के बताए जा रहे है। गुजरात में जुआ खेलने के शौकीन लोग सुरक्षित जगहों पर जाकर जुआ खेलते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें