फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष की कार पर पथराव, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 20 Aug 2024 08:06 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड के सांतपुर क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने भाजपा सियावा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण देवासी की कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़भाड़ होना शुरू हो गई। इसे देखकर बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि, उस दौरान लोगों ने बदमाशों की एक मोटरसाइकिल को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर रीको पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले गए। पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांतपुर, आबूरोड निवासी भाजपा आबूरोड सियावा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण देवासी के पिता व मां सोमवार को सारणेश्वर महादेव मंदिर सिरोही से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सांतपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। कुछ ही देर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल सवार वहां आ गए। इन लोगों ने कार पर अंधाधुंध तरीके से पथराव करना शुरू कर दिया। इससे कार के कांच क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सियावा भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष के माता पिता के चोटे आई। इसी बीच भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रवीण राठौड़ मौके पर पहुंचे। रीको पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी। लोगों की भीड़ होते देख बदमाश भाग खड़े हुए। हालांकि, इस दौरान उनकी एक मोटरसाइकिल को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर इसे सौंप दिया गया। पुलिस अब मोटरसाइकिल के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें