फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: रोडवेज बस में तस्करी करके ले जाई जा रही 584 ग्राम ड्रग्स बरामद, एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Sun, 03 Nov 2024 04:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

अमीरगढ़ पुलिस द्वारा जोधपुर से अहमदाबाद जा रही रोडवेज बस से 584 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए एमडी ड्रग्स की कीमत 58.45 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। 

इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक बॉर्डर रेंज कच्छ-भुज चिराग कोर्डिया एवं बनासकांठा-पालनपुर पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार करने लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अमीरगढ़ पोस्ट पर एस.के. परमार की अगुवाई में टीम द्वारा गुजरात सीमा में प्रवेश कर रहे वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा जोधपुर से अहमदाबाद जा रही राजस्थान रोडवेज बस को रुकवाकर तलाशी ली गई तो चितौड़गढ़, राजस्थान निवासी अरशद खान पुत्र अनवर हुसैन रियाज महमंद पठान की जेब से नशीली मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) (कुल 584 ग्राम) एवं 500 रुपये की नकदी पाई गई। एमडी ड्रग्स को लेकर आरोपी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। इस पर उसे गिरफ्तार कर ड्रग्स को जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत 58 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। 

राजस्थान रोडवेज में मादक पदार्थ तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी समय-समय पर इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इससे मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर कभी रोडवेज बस में तो कभी ट्रेनों का उपयोग कर रहे हैं।

 
 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें