फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: रंगदारी न देने पर फुटवियर व्यापारी से बदमाशों ने की मारपीट, विरोध में लोगों ने बाजार किया बंद

Sat, 24 Aug 2024 08:34 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

नीमकाथाना सावलपूरा तंवरान में बीती रात बदमाशों ने फुटवियर व्यापारी से रंगदारी मांगी। मांगने और रंगदारी न देने पर व्यापारी से मारपीट कर पांच राउंड फायर करने का मामला सामने आया है।वहीं, आरोपी बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार सावलपुरा के व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।
 
जानकारी के अनुसार फुटवियर व्यापारी हेमराज भड़ाना के पास शाम को गाड़ी में सवार होकर 6 बदमाश दुकान में आए और उन्होंने हर महीने रंगदारी देने की मांग की। व्यापारी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट की और फरार हो गए। इसके बाद रात को दुकान बंदकर घर जा रहे व्यापारी से उन्हीं बदमाशों ने व्यापारी की बाइक के पीछे अपनी गाड़ी लगा दी और व्यापारी का पीछा किया। बीच रास्ते में व्यापारी से मारपीट कर 5 राउंड फायर कर दिए और मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर अजीतगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को सांवलपुरा तंवरान व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद दोपहर 12 बजे बाजार फिर से बाजार खोल दिए गए। पुलिस ने बदमाशों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें