फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: कोहरे की चादर में लिपटी शेखावाटी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम का मिजाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Fri, 02 Jan 2026 08:58 AM IST

नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के कारण शेखावाटी अंचल के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार सुबह सीकर, चूरू और झुंझुनू जिलों के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी घटकर करीब 50 मीटर तक रह गई। कई क्षेत्रों में आसमान में घने बादल भी छाए रहे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से शेखावाटी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से फिलहाल कुछ राहत जरूर मिली है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। फतेहपुर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत अस्थायी है और जैसे ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होगा, एक बार फिर तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Sawai Madhopur News: नए साल पर रणथंभौर में उमड़े लोग, खराब मौसम भी नहीं रोक सका पर्यटकों-श्रद्धालुओं का उत्साह

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही मौसम शुष्क (ड्राई) होना शुरू हो जाएगा। इसके बावजूद आगामी 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। कोहरे के कारण कई इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 जनवरी के बाद शेखावाटी क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। इस दौरान कोल्ड वेव चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यदि उत्तरी हवाओं का दबाव लगातार बना रहा तो न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंचने की भी संभावना जताई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें