फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Video: गणेश मंदिर मार्ग पर फिर दिखी बाघिन सुल्ताना, पर्यटक देखते हुए रोमांचित

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Updated Thu, 21 Mar 2024 04:57 PM IST

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर की बाघिन टी-107 सुल्ताना एक बार फिर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आ गई, जिसके चलते कुछ देर के लिए त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग से गुजर रहे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। इस दौरान बाघिन टी-107 सुल्ताना त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को पार कर एक तरफ से दूसरी तरफ जंगल मे चली गई। बाघिन का मूवमेंट त्रिनेत्र गणेश मार्ग के आसपास में बना हुआ है।

दरअसल, बाघिन टी-107 सुल्ताना अपने शावकों के साथ त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर आ गई। बाघिन यहां अपने शावकों के साथ काफी देर तक सड़क पर चहलकदमी करती रही। करीब 10 मिनट बाघिन और शावकों का मूवमेंट सड़क के आस पास बना रहा, जिसके बाद बाघिन ने जंगल की ओर रूख कर लिया। हालांकि, बाघिन का मूवमेंट सड़क के आसपास वाले इलाके में ही बना हुआ है।

इस दौरान त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं में एक बारगी डर का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान करीब दस मिनट तक त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाघिन के मूवमेंट की सूचना जैसे ही वन विभाग को मिली, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाघिन की मॉनिटरिंग शुरू कर दी। वहीं, रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश के दर्शन को आए श्रद्धालुओं ने बाघिन और शावकों के इस मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया। गौरतलब है कि बाघिन सुल्ताना कई मर्तबा जंगल के निकलकर त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर आ जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें