फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan: राजसमंद में अंतिम सोमवार पर पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य महिला कांवड़ यात्रा, गूंजा 'हर-हर महादेव'

Mon, 04 Aug 2025 09:25 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

राजसमंद में सावन माह के अंतिम सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर में महिलाओं की विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 1500 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। यात्रा का प्रारंभ नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से हुआ और समापन रामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के साथ किया गया। इस विशेष आयोजन की सारी तैयारियां महिलाओं द्वारा स्वयं की गईं, जिससे यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक आयोजन रही, बल्कि महिला शक्ति और संगठित आस्था का प्रतीक भी बनी।
 
पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ हुआ शुभारंभ
सुबह नर्बदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु महिलाएं कांवड़ लेकर एकत्रित हुईं। पारंपरिक वेशभूषा में सजी इन महिलाओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक, सभी आयु वर्ग की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक समरसता का रंग भी दिया।

यह भी पढ़ें- Rajsamand News: नाथद्वारा जिला अस्पताल से 3 दिन के नवजात की चोरी, नर्स की वेशभूषा में आई युवती CCTV में कैद
 
तीन किलोमीटर की आस्था यात्रा में गूंजे शिव नाम के जयकारे
कांवड़ यात्रा सदर बाजार, दाणी चबूतरा होते हुए एनएच-8 सर्विस लाइन से गुजरती हुई करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। महिलाएं डीजे की भक्ति धुनों पर झूमती हुई यात्रा के साथ चलती रहीं, जिससे भक्ति और उत्सव का एक अनोखा संगम देखने को मिला।
 
रामदरबार की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
कांवड़ यात्रा में सजाई गई रामदरबार सहित अनेक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। यात्रा जब बजरंग चौराहे पर पहुंची, तो वहां जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस भव्य स्वागत ने श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा दिया। रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने गंगाजल और अन्य पवित्र जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया और अपनी आस्था को साकार किया।

यह भी पढ़ें- Nagaur News: नागौर में ऑपरेशन 'नीलकंठ' के दौरान खेत से मिली 2.20 करोड़ की नशे की खेप, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें