राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते दिन कई इलाकों में बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शनिवार, 18 अप्रैल को राज्य में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में न तो बारिश के आसार हैं और न ही घने बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ क्षेत्रों में जरूर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।