फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Alert : न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर मौसम का असर, इन जिलों में बारिश और कोहरे की चेतावनी

राजस्थान में 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने वालों के लिए मौसम परेशानी खड़ी कर सकता है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते प्रदेश में बादल छाए रहने और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इस सिस्टम के प्रभाव से 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी की शाम से प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक कोहरा बने रहने और सर्द हवाएं चलने से ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें