चुनावी गारंटियों से पहले अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में 17 नए जिलों का ऐलान किया था। उस वक्त इसे मास्टर स्ट्रोक बताया गया। लेकिन इनमें आने वाली 50 में से 23 सीटों पर मतदान कम हुआ है। चुनाव नतीजे बताएंगे कि आखिर नए जिलों के गठन का फैसला कांग्रेस को कितना रास आएगा।