राजस्थान में सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत का मामला ठंडा पड़ता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच, सचिन पायलट की मांग को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना। भाजपा ने कहा कि गहलोत किसी भी तरह सचिन पायलट को आगे नहीं आना है देना चाहते। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि, शीर्ष नेतृत्व सचिन पायलट को मीठी गोली देता रहा है। भाजपा विधायक ने कहा कि इस अंतर्विरोध से कांग्रेस पाताल में चली जाएगी।