प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौसा आने से पहले प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने उन्हें पत्र लिखा है। पत्र के जरिए सचिन पायलट ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना यानी ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की, जिससे राजस्थान के 4 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को फायदा पहुचेंगा। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि, 2017-18 के राज्य बजट में राजस्थान की तत्कालीन सरकार ने इस संबंध में घोषणा की थी।