फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-पत्थर, बूंदी में मोबाइल चार्ज करने को लेकर श्रमिक की हत्या

Tue, 01 Jul 2025 07:42 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

जिले के कनवास क्षेत्र के गांव गरदा नलोदी में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के करीब 9 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, सभी घायलों का कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना पर कनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

कनवास थाने के एसएचओ श्यामाराम विश्नोई ने बताया कि गांव में बंजारा समाज के दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद था। एक पक्ष के रामसिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई ने गजनी बाई से काफी साल पहले 5 बीघा जमीन खरीदी थी लेकिन अब गजनी बाई के परिजन उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी के चलते गजनी बाई के परिजन गंगाराम सहित उसके परिवार वालों ने लाठी और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज बंजारा का कहना है कि जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों ने घर पर आकर उसके चाचा गंगाराम, उनकी पत्नी, छोटे भाई व बेटी पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। सभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर नगर निगम में फर्जीवाड़ा, बिना रिकॉर्ड के जारी कर दिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए झगड़े में श्रमिक की मौत

इधर राजस्थान के बूंदी जिले में निर्माणाधीन फैक्ट्री में मोबाइल चार्ज पर लगाने को लेकर झगड़ा हो गया, जिमसें कुछ लोगों ने अपने साथी श्रमिक पर जानलेवा हमला कर दिया। श्रमिक की कोटा एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तालेड़ा थाना सीआई अजीत बागडोलिया ने बताया कि मृतक महेंद्र सिंह यूपी के अमरोहा जिले का निवासी था और कोटा के पास बूंदी जिले में बरुंधन इलाके में निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम करता था। 

29 जून को फैक्ट्री में ही बिजली के बोर्ड पर मोबाइल का चार्जिंग पर लगाने की बात को लेकर उसका साथी दो मजदूरों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों मजदूरों ने महेन्द्र पर लकड़ी के फंटे से हमला कर उसे घायल कर दिया। मृतक महेन्द्र के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें