कोटा में मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। शहर में 11 जगह पर सायरन बजाए जाएंगे। इससे लोगों को अलर्ट मिलेगा। इमरजेंसी सायरन की टेस्टिंग की जा चुकी है। बुधवार को पहली मॉकड्रिल की जाएगी। इसके बाद आने वाले समय में भी इसी तरह से मॉकड्रिल जारी रहेगी। मॉकड्रिल के दौरान युद्ध की स्थिति में किस तरह से निपटा जाए, इस पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। वहीं एक सायरन रात के समय भी बजेगा। इसके बाद ब्लैकआउट रहेगा। ऐसे में आम जन से भी अपील की गई है कि अपनी सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
ये भी पढ़ें- सायरन बजे तो बुझा दें लाइटें, आज रात उदयपुर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने कहा कि सभी संगठनों और धर्म गुरुओं के साथ भी बैठक हो रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा सके। सायरन बजने के साथ ही किस तरह से अपने आप का बचाव करना है। इसकी जानकारी सभी को दी जाएगी। रात के समय ब्लैकआउट होगा। इस दौरान अपना बचाव कैसे करना है। इसके बारे में भी बताया जाएगा। इसकी जानकारी भी संगठनों को दी गई है। इसमें सभी शहर वासियों के सहयोग की पूरी अपेक्षा की जा रही है। आने वाले समय में भी शहर वासियों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी खत्म उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-बाड़मेर जिले के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित, परीक्षाएं स्थगित
ब्लैकआउट के समय क्या करें ?
प्रशासन ने बताया कि रात के समय सभी लाइटें बंद की जाएंगी। इससे अंधेरा हो जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी लाइट चालू ना करें। खिड़कियां ना खोले। साथ ही कांच की खिड़कियों आदि से दूरी बनाएं रखें।