फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: दिल्ली धमाके के बाद कोटा में अलर्ट, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर हो रही सघन चेकिंग

Tue, 11 Nov 2025 02:06 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार देर शाम को हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसी कड़ी में राजस्थान के कोटा में भी पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसके तहत कोटा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित भीड़ बाढ़ वाली जगह पर पुलिस की में छानबीन करने में लग गई है। कोटा रेलवे स्टेशन पर जिला पुलिस जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामानों की जांच की। इस बीच डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।

एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जांच के दायरे में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एरोड्रम चौराहा और प्रमुख बाजारों के साथ कोचिंग एरिया को शामिल किया है, जहां पर भी पुलिस गश्ती को बढ़ाया गया है। साथ ही शहर के अंदर प्रवेश करने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए शहर की जनता से अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- बाखासर एक्सप्रेस-वे पर उतरे फाइटर प्लेन, ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत हाईवे बना एयर स्ट्रिप

कोटा रेलवे स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म, वेटिंग एरिया के मुंबई से दिल्ली और यूपी जाने वाली ट्रेनों की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, डीएसपी गंगा सहाय शर्मा के नेतृत्व में करीब 40 जवान मुस्तैदी के साथ तैनात है। खास तौर पर रेलवे स्टेशन के आसपास के एरिया में भी गश्ती को बढ़ाया गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन प्रवेश करने वाले रास्ते पर मल्ट डिटेक्टर मशीन से यात्रियों और उनके सामानों की जांच हो रही है। दूसरी तरफ कोटा बूंदी रोड स्थित केशोरापरा पाटन चौराहा सहित कई महत्वपूर्ण जगह पर पुलिस जवान मुस्तैदी के साथ तैनात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें