फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: भारत सिंह अडसेला बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, 17 पदों के लिए 41 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया

Sat, 13 Dec 2025 10:40 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

कोटा बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद शनिवार को मतगणना पूरी हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर भारत सिंह अडसेला ने 116 मतों से जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कैलाश बामनिया विजयी रहे। इस बार 17 पदों के लिए कुल 41 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिनके भाग्य का फैसला 1694 में से 1504 अधिवक्ता मतदाताओं ने किया।

शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई और धीरे-धीरे सभी पदों के परिणाम घोषित होते गए। अध्यक्ष पद के लिए बृजराज सिंह चौहान, भारत सिंह अडसेला, गोपाल दत्त शर्मा और अतीश सक्सेना मैदान में थे। परिणामों में भारत सिंह अडसेला को 697 वोट, गोपाल दत्त शर्मा को 581 वोट, आतिश सक्सेना को 107 वोट और बृजराज सिंह चौहान को 104 वोट मिले। भारत सिंह अडसेला ने सबसे अधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की।

उपाध्यक्ष पद पर कैलाश बामनिया, इमरान खान और चेतन कुमार पाराशर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कैलाश बामनिया को 890 वोट मिले और वे 534 मतों के अंतर से विजयी रहे। महासचिव पद के लिए शंभू सोनी, अमित कुमार वर्मा और बनवारी लाल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शंभू सोनी ने 904 वोट हासिल कर 587 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें: 

अर्थ सचिव पद पर ऋषिराज नागर ने जीत हासिल की, जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर फूल सिंह भाटी और संयुक्त सचिव पद पर उल्लास शर्मा विजयी रहे।

इस बार पहली बार कार्यकारिणी में सांस्कृतिक सचिव का पद जोड़ा गया, जिस पर प्रतिभा सोनी, किरण कुमारी और शक्ति शर्मा ने दावेदारी की। इसमें प्रतिभा सोनी ने 894 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 18 उम्मीदवारों में से 10 सदस्य निर्वाचित हुए। इनमें यश कुमार, पिंकी शर्मा, हर्षित गौतम, कार्तिक गौतम, सपना तिवारी, अजय शर्मा, हिना निम्बेल, हेमंत मानव और हितेश कुमार मेहता शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें