फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: मंत्रिमंडल विस्तार पर पूनिया ने ली चुटकी, बोले- ऐसे इंतजार हो रहा है, जैसे कुंवारों को शादी का

Wed, 10 Dec 2025 04:54 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया बुधवार को कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान कोटा पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सतीश पूनिया का जोरदार स्वागत किया। वहीं सतीश पूनिया ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी उन्होंने चुटकी ली।

राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी को मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है। जिस तरह कुंवारे लड़के को शादी की उम्मीद रहती है, उसी तरह कुछ विधायकों को भी मंत्री बनने की उम्मीद रहेगी। यह आने वाला समय बताएगा कि कौन मंत्री बनता है। मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को लेकर पूनिया ने कहा कि कभी ना कभी कुंवारे लड़के की शादी हो ही जाती है। यह सुनकर वहां मौजूद सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हंसने लगे। पूनिया ने यह भी कहा कि दिल्ली में संपर्क रखने वालों को जितनी जानकारी होती है, उतनी ही मुझे है। यह अच्छा है कि चर्चा का माहौल बना रहे, इससे लोगों की उम्मीदें कायम रहती हैं।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल, घंटों चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के बयान को लेकर पूनिया ने कहा कि डोटासरा को पानी आने से तकलीफ हो रही है क्योंकि वे खुद 50 साल के शासन में पानी नहीं ला पाए। अब जब हम लोग ला रहे हैं तो उन्हें दिक्कत हो रही है। बीती कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की कोई भी योजनाओं को प्रदेश में ठीक तरह से लागू नहीं किया था। यहां तक कि उन योजनाओं को असफल करने की कोशिश की थी। इन योजनाओं में जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं लेकिन अब राजस्थान में बीजेपी की सरकार है और डबल इंजन की सरकार बनते ही राजस्थान में कई विकास कार्य हो रहे हैं। यहां तक कि यमुना का पानी भी जल्द राजस्थान आएगा, जिसकी डीपीआर भी तैयार की जा रही है।

राजस्थान में निवेश को लेकर भी पूनिया ने कहा कि आज प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें देश-विदेश के लोग शामिल हैं। हमें खुशी है कि अब तक 7 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतरे हैं। राजस्थान में पिछले दो वर्षों में निवेश के क्षेत्र में सबसे बड़ा काम हुआ है। इस निवेश से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और प्रदेश आर्थिक तरक्की करेगा। वहीं एसआईआर को लेकर भी पूनिया ने कहा कि पूरे देश में राजस्थान पहला राज्य बन गया है, जहां एसआईआर का काम शत-प्रतिशत पूरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें