फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: MBBS छात्रा ने परीक्षा तनाव में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मची सनसनी

Sat, 25 Oct 2025 10:36 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में पढ़ाई में डिप्रेशन के चलते एक एमबीबीएस छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का पेपर खराब हुआ था, जिसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान थी। यह घटना शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र के आकाशवाणी कॉलोनी में सामने आई। पिता के कोटा पहुंचने के बाद पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

नयापुरा थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि छात्रा प्राची मीना मूल रूप से दौसा की रहने वाली थी और अपने पिता व बहनों के साथ सरकारी क्वार्टर में रह रही थी। छात्रा की मां का पहले ही निधन हो चुका था। उनके पिता आकाशवाणी में कार्यरत हैं। घटना के समय छात्रा कमरे में अकेली थी। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता तब चला जब उसकी बहन कमरे में गई और उसे फंदे से लटका पाया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और छात्रा को फंदे से उतारकर एमबीबीएस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें:  पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोला, कहा- राजद-कांग्रेस अपने आप में बड़ी समस्या है छात्रा के पिता कमल प्रसाद ने बताया कि वह झालावाड़ आकाशवाणी कार्यालय में काम कर रहे थे और रोजाना आना-जाना करते हैं। जिस समय बेटी ने यह कदम उठाया, वह कार्यालय पहुंच चुके थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा प्राची अपनी परीक्षा दे रही थी। एक पेपर खराब होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें