फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: दरवाजे-खिड़कियां तोड़ ले गए सारा सामान, सूने मकान में चोर ने वारदात को दिया अंजाम; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 03:11 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर के थाना ओसियां क्षेत्र के तापू गांव में एक सुनसान मकान से दरवाजे, खिड़कियां और घरेलू सामान चोरी का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने बताया कि घटना ग्राम तापू की है, जहां खीयाराम नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश मजदूरी के लिए गया हुआ था। उसका मकान बंद और ताले से बंद था। 24 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों ने मकान का मुख्य गेट, रसोई और कमरों के दरवाजे, चार खिड़कियां तथा घरेलू सामान तोड़कर एक पिकअप में लादकर चुरा लिया।

पढ़ें: ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन जारी, नारेबाजी और पुतला दहन कर जताया विरोध    

घटना की सूचना खीयाराम को गांव वालों ने 25 मार्च को फोन पर दी, जिसके बाद वह 26 मार्च को रात में गांव पहुंचा और पाया कि उसका पूरा घर खाली कर दिया गया था। अज्ञात चोरों ने दरवाजों समेत सारा सामान उड़ा लिया।

खीयाराम की रिपोर्ट पर थाना ओसियां में मामला दर्ज कर जांच सउनि रामप्रकाश को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर गांव तापू के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में संदिग्ध के रूप में हरूण खा पुत्र भीखे खा (उम्र 35 वर्ष), निवासी जाटा बास, तापू को चिह्नित किया गया।

हरूण से जब पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। उसने माना कि उसने खीयाराम के घर के दरवाजे, खिड़कियां और घरेलू सामान तोड़कर चुराया और रात में ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें