फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: दिल्ली में कार धमाके के बाद जोधपुर में अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पैनी नजर

Tue, 11 Nov 2025 10:59 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट किया गया है। पश्चिमी सरहद के सबसे बड़े जिले जोधपुर में भी पुलिस अलर्ट रही। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश जगह-जगह गस्त करते हुए नजर आए। साथ ही जगह-जगह पुलिस की नाकाबंदी देखने को मिली। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और सार्वजनिक जगह पर पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। यहां आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहे।

जालोरी गेट चौराहे के साथ ही शहर के तमाम चौराहा पर पुलिस का जाप्ता तैनात रहा आने जाने वालों को वाले वाहनों को चेक किया गया। साथ ही नाम पते भी नोट किए गए। पुलिस ने जगह-जगह फिक्स पैकेट लगाये। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश डीसीपी विनीत बंसल और शाहीन सी के साथ तमाम एडीसीपी एसीपी और थाना अधिकारी जगह-जगह नाकेबंदियों पर मौजूद रहे।

पुलिस कंट्रोल रूम में बनाए गए। अभय कमान कंट्रोल सेंटर से भी जगह-जगह शहर के चौराहों पर और अन्य जगहों पर पुलिस की पैनी नजर रही। पुलिस के जवान सीसीटीवी मॉनिटरिंग कर रहे थे। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सादे वस्त्रों में भी पुलिस के जवान तैनात रहे और प्रत्येक संदिग्ध पर पुलिस की पैनी नजर है।

ये भी पढ़ें- Delhi Blast: सीसीटीवी फुटेज में दिखा कार सवार, डॉ. उमर होने का शक; जानिए धमाके जुड़े सवालों के जवाब

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि भीड़भाड़ वाले तमाम जगहों पर पुलिस गस्त कर रही है। साथ ही संदिध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने आम व्यक्ति से अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो पुलिस से संपर्क करें। पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। सतर्क रहें हमारे पास पुलिस का पर्याप्त जाप्ता है और पुलिस पूरी तरीके से सतर्क है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें