अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वॉर के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर में बड़ा बयान सामने आया है। शेखावत ने कहा कि देश के स्वाभिमान के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सब लोग स्वदेशी अपनाएं अपने जीवन में स्वदेशी को अपना करके हम राष्ट्र की सेवा का दायित्व पूरा कर सकते हैं।
जोधपुर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर में अपने निवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं। इस दौरान कई बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत विविधताओं से भरी संस्कृति का देश है। त्योहार का उत्सव और पर्व का देश है। भारत में वर्ष पर्यंत जिस तरह के व्रत उत्सव त्योहार मनाया जाते हैं। उसे पूरी शृंखला में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार जो है वह रक्षाबंधन का श्रावणी पूर्णिमा का दिन है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan SI Paper Leak: पूर्व CM गहलोत के PSO राजकुमार यादव गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था पेपर
देश की अर्थव्यवस्था को गिराने का षड्यंत्र होता है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज का दिन संकल्प लेने का जैसा है। हम आज एक संकल्प और लें स्वदेशी को अपनाने का। मैंने कल भी आप सब से कहा था कि स्वदेशी अपनाने का संकल्प देश को आत्मनिर्भरता की ओर लेकर के जाता है। आत्मनिर्भरता स्वाभिमान देती है। इसलिए मैं आग्रह करूंगा कि देश के स्वाभिमान के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सब लोग स्वदेशी अपनाएं। अपने जीवन में स्वदेशी को अपना करके हम राष्ट्र की सेवा का दायित्व पूरा कर सकते हैं।
भारत के त्योहार हमारे देश की रीड की हड्डी हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से पर्व और त्योहारों के अवसर पर जिस तरह से समाज विभिन्न तरह की वस्तुओं को क्रय करता है। वह अपने आप में इनको इकोनॉमी में एक बड़ा इनट्यूशन करते हैं और हर त्योहार के साथ में एक नया उछाल देश की अर्थव्यवस्था को बाजार को देखने को मिलता है और निश्चित रूप से इस बार भी जिस तरह की खुशहाली चारों तरफ नजर आ रही है। जिस तरह से अच्छी बरसात हुई है और सारे किसान एक बड़ी फसल को लेकर के आसानवित हैं।