फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'प्रशासन-वाइस चांसलर RSS के दबाव में कर रहे हैं काम', शस्त्र पूजन कार्यक्रम पर बोले अशोक गहलोत

Wed, 01 Oct 2025 12:33 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शस्त्र पूजन कार्यक्रम को लेकर हुई हिंसा अब राजनीतिक तूल पकड़ चुकी है। इस घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

अशोक गहलोत  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की गलती के कारण यह हिंसक स्थिति बनी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन ने परिसर में RSS को शस्त्र पूजन जैसे कार्यक्रम की अनुमति क्यों दी। गहलोत ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और वाइस चांसलर RSS के दबाव में काम कर रहे हैं।

कल राजस्थान विश्वविद्यालय में @NSUIRajasthan कार्यकर्ताओं के साथ RSS और पुलिस के द्वारा की गई हिंसा में विश्वविद्यालय प्रशासन की गलती है। आखिर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में RSS को शस्त्र पूजन कार्यक्रम की अनुमति क्यों दी? विश्वविद्यालय प्रशासन और वाइस चांसलर RSS के दबाव में…— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 1, 2025 घटना के बाद पुलिस ने NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई पर गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि विश्वविद्यालय से आए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि पुलिसकर्मी खुद NSUI कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- MP-राजस्थान में खांसी की दवा ले रही जान: सिरप पीने से सात बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक; जानें
गहलोत ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से बात कर कड़ी नाराजगी जताई और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा करने की मांग की। उन्होंने आगे लिखा कि RSS द्वारा की गई हिंसा में गंभीर रूप से घायल छात्र रवीन्द्र मेघवाल से भी बात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और डॉक्टरों से उनके बेहतर इलाज के संबंध में जानकारी ली।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें