फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: Rajasthan में गर्मी का कहर, राज्य में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

अंशिका गुप्ता Updated Sun, 12 Apr 2026 01:00 PM IST

राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे आमजन के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बाड़मेर और कोटा जैसे जिलों में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। गर्मी के साथ-साथ वातावरण में नमी की कमी भी साफ देखी जा रही है। राज्य में आर्द्रता का स्तर 13 प्रतिशत से 37 प्रतिशत के बीच बना हुआ है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में शुष्क मौसम का प्रभाव बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा आकलन के अनुसार, राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा।  गर्मी और सूखे मौसम का असर लगातार जारी रहने की संभावना है।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें