फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: यू ट्यूब से एटीएम हैक करना सीखा, फिर मशीन जाम कर निकाले लाखों, मास्टर माइंड समेत चार हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 10:36 PM IST

जयपुर शहर उत्तर की ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से रूपये निकालने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग के मास्टर माइंड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक थार, औजार, मास्टर चाबी, दो मोबाइल फोन और 13,100 रुपए नकद बरामद किए हैं।

डीसीपी जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 17 अक्टूबर को एसबीआई बैंक आमेर रोड शाखा प्रबंधक अभिषेक गुप्ता ने रिपोर्ट दी थी कि जलमहल स्थित एटीएम मशीन से ग्राहकों के पैसे नहीं निकल रहे, जबकि उनके खाते से राशि डेबिट हो रही है। जांच में सामने आया कि कुछ युवकों ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ की है।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ और एडीसीपी मनीष अग्रवाल के निर्देश पर एसीपी आमेर भोपाल सिंह भाटी और थाना प्रभारी राजेश गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी, मुखबिरी और लगातार पीछा कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: पावापुरी तीर्थ में भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर हुए आयोजन, भक्ति और उल्लास का दिखा माहौल

गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु (19) निवासी बावड़ी बोरी, राजगढ़, अलवर, ईशु मीणा (19) निवासी बावड़ी बोरी, अलवर, चित्रांश मीणा (21) निवासी पुराना रूपवास, अलवर और राहुल मीणा (19) निवासी निठारी, मालाखेड़ा, अलवर शामिल हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि गैंग का सरगना अक्षय मीणा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एटीएम हैकिंग के वीडियो देखकर वारदातें करना सीख गया। आरोपी पहले सूने एटीएम को चुनते, फिर मास्टर चाबी से बॉक्स खोलकर स्लॉट में लकड़ी की सनमाईका शीट या टेप लगाकर मशीन को जाम कर देते थे। ग्राहक द्वारा पैसे निकालने के बाद नोट बाहर नहीं आते थे और ग्राहक के जाते ही आरोपी पैसे निकाल लेते थे।

गैंग के सदस्यों ने जयपुर के सिंधी कैंप, जोरावर सिंह गेट, जलमहल और गांधी नगर क्षेत्रों में वारदातें की हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें