राजस्थान के धौलपुर से ऑनर किलिंग का ये सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के कत्ल के आरोप में उसके पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो कत्ल को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की भी पूरी कोशिश की थी लेकिन वो कामयाब न हो सके।