फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: कृषि भूमि पर खराब हुई फसल के मुआवजे के बदले मांगी रिश्वत, आठ हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार बीकानेर जिले के खाजूवाला में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व पटवारी दीपचंद मीणा को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी बीकानेर को शिकायत मिली थी कि परिवादी की कृषि भूमि पर खराब हुई फसल के मुआवजे के बदले पटवारी द्वारा 9 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी पटवारी को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

एसीबी की टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने किया, जिसमें उपाधीक्षक महेश श्रीमाली एवं अन्य अधिकारी शामिल थे। यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस (तृतीय) राजेश सिंह के सुपरवीजन में की गई। गिरफ्तार आरोपी दीपचंद मीणा (24 वर्ष), निवासी चक 6 केकेएम, डण्डी, तहसील पूगल, बीकानेर, वर्तमान में हल्का तीन पीडब्ल्यूएम, खाजूवाला में राजस्व पटवारी के रूप में कार्यरत था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में मामले की गहन जांच जारी है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें