फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: रामदयाल महाराज ने किया आधुनिक मोबाइल डेंटल वैन का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगा लाभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Updated Fri, 07 Mar 2025 09:48 PM IST

शाहपुरा स्थित रामनिवास धाम में रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्यश्री रामदयालजी महाराज ने 70 लाख रुपये की लागत से सुसज्जित आधुनिक मोबाइल डेंटल वैन का शुभारंभ किया। इस मोबाइल डेंटल वैन को राम नाम शब्द का अंकन कर शुरू किया गया। यह राजस्थान की पहली ऐसी मोबाइल वैन है, जिससे भीलवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। आज विश्व दंत चिकित्सा दिवस के मौके पर इसका शुभारंभ किया गया है।

फूलडोल महोत्सव के दौरान यह मोबाइल डेंटल वेन 14 मार्च से 19 मार्च तक रामनिवास धाम में निशुल्क सेवाएं प्रदान करेगी। संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्यश्री रामदयालजी महाराज ने संप्रदाय की परंपराओं के अनुसार केसर से राम नाम का अंकन कर वेन का शुभारंभ किया। पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने स्वयं प्रथम रोगी के रूप में क्लिनिकल टेबल पर अपना परीक्षण कराया। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मोबाइल डेंटल वैन इकाई के डॉ. वैभव कुमार पारीख और डॉ. दृष्टि शास्त्री ने बताया कि इस अत्याधुनिक मोबाइल वेन में दंत रोग निवारण से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। फूलडोल महोत्सव के उपरांत इस वैन को दूर-दराज के गांवों में ले जाया जाएगा, जिससे ग्रामीण लोग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मोबाइल डेंटल वैन की शुरुआत से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने दंत रोगों का उपचार करवा सकेंगे।

इस अवसर पर आचार्यश्री रामदयालजी महाराज ने कहा कि रामनिवास धाम का श्रीरामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र अब चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में गौरवशाली केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा सेवाओं को और अधिक उत्कृष्ट बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि देश की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जा सकें।
इस शुभ अवसर पर रामस्नेही संप्रदाय के वरिष्ठ संत रामनारायणजी महाराज, भंडारी संत जगवल्लभरामजी महाराज, सूर्यप्रकाश बिड़ला सहित कई श्रद्धालु और अनुरागी मौजूद रहे। सभी ने इस आधुनिक चिकित्सा सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें