अलवर जिले के दाऊदपुर रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे दया नगर निवासी बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला दूर जाकर गिर पड़ी, जबकि स्कूटी सवार युवक भी हल्के चोटिल हो गए। बाद में पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार युवक उसकी पत्नी से एक लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: बाबरनामा स्वयं बाबर द्वारा लिखा गया ग्रंथ, राणा सांगा ने कभी उसे न्योता नहीं भेजा; बोले विशेषज्ञ
दया नगर निवासी हरि सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ग्यारसी देवी को दाऊदपुर फाटक के पास बाइक से उतारा। वह सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने या तो झपट्टा मारा या फिर बैग छीना, जिससे वह गिर गईं। हरि सिंह ने बताया, हम पोस्ट ऑफिस से लौट रहे थे। पत्नी के बैग में एक लाख रुपये थे और गले में सोने की चेन थी। बदमाश उसे लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला को पास के धनेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरि सिंह के अनुसार, पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं और वह मौके पर ही बेहोश हो गई थीं।
ये भी पढ़ें: सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी कितनी सही? इतिहासकारों ने बता दिया पूरा सच; जानें
प्रत्यक्षदर्शियों की राय अलग
घटना के पास दुकान चलाने वाले विश्वेंद्र ने बताया, मेरी दुकान के सामने ही महिला रोड पर गिरती दिखी। स्कूटी सवारों ने टक्कर मारी थी, लेकिन लूट जैसा कोई नजारा नजर नहीं आया। हमें तो यह केवल एक्सीडेंट लगा। सीसीटीवी फुटेज में महिला को अचानक टक्कर लगने के बाद गिरते हुए देखा जा सकता है। स्कूटी भी गिर गई थी। कुछ ही सेकंड में आसपास के लोग महिला को उठाने पहुंच गए।
पुलिस कर रही जांच
कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह लूट थी या केवल एक सड़क हादसा।
ये वीडिया भी देखिए...