फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, खच्चर खरीदने जा रहे थे अकबरपुर

Thu, 09 Jan 2025 07:54 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नटनी का बारां के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस ने बाइक सवार दो जनों को कुचल दिया। हादसे में 55 वर्षीय मामराज पुत्र श्योराम धोबी और 56 वर्षीय निरंजन उर्फ निज्जा पुत्र सेडूराम धोबी निवासी बालेटा थाना मालाखेड़ा की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों जनों को सीएचसी अकबरपुर में लाकर भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने मामराज धोबी को मृत घोषित कर दिया और घायल निरंजन उर्फ निज्जा धोबी को अलवर रेफर कर दिया।

बाद में निज्ज़ा की अलवर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजन लक्ष्मण ने बताया कि मामराज और निरंजन धोबी अकबरपुर में खच्चर खरीदने के लिए आ रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। रोडवेज बस अलवर से जयपुर जा रही थी और बाइक सवार मामराज व निरंजन उर्फ निज्जा बालेटा से अकबरपुर आ रहे थे। पुलिस ने जिला अस्पताल में मृतक दोनों जनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस में मामला दर्ज कर रोडवेज बस की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुअसर बस चालक ने बेहद लापरवाह तरीके से बस चलते हुए यह एक्सीडेंट कर दिया। जिससे दोनों जनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें