फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दीपावली के मद्देनजर एसपी ने किया बाजारों का दौरा, नागरिक सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 17 Oct 2025 10:55 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर में दीपावली को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज सुबह अधिकारियों के साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि नागरिक सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। उन्होंने कहा कि रात के समय भी अधिकारी गश्त पर रहें ताकि त्योहार के दौरान कोई अपराध न हो और लोग सुरक्षित रूप से दीपावली मना सकें।

दीपावली पर्व को देखते हुए अलवर पुलिस अलर्ट मोड में है। एसपी सुधीर चौधरी, एडिशनल एसपी शरण कांबले और शहर के सभी थाना प्रभारियों ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि भीड़भाड़, यातायात और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित विशेष बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं, संवेदनशील स्थानों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 22 अक्टूबर से, घोड़ और ऊंट की चहल-पहल से बढ़ी रेतीले धोरों की रौनक

निरीक्षण के दौरान एसपी ने होप सर्कस, घंटाघर, नगर निगम रोड और चर्च रोड सहित मुख्य बाजार क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ताकि नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण दीपावली मना सकें। एसपी ने बताया कि शनिवार से बाजारों में पैदल यात्री ही आ-जा सकेंगे, क्योंकि सभी प्रकार के वाहनों पर पाबंदी लगाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें